{"_id":"c7a38eecfcd82438897734bafdaee858","slug":"september-will-form-fij-appi-and-fruity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर से बनेगी एप्पी फिज और फ्रूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर से बनेगी एप्पी फिज और फ्रूटी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ सितारगंज।
Updated Wed, 24 Feb 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल फेज टू में 200 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही पारले एग्रो कंपनी के लैंड एग्रीमेंट के बाद आज लीजडीड पर भी सब रजिस्ट्रार की मोहर लग गई। दो माह के भीतर कंपनी का निर्माण कार्य भी आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव चटवाल और पारले एग्रो कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट कपिल कुमार सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जमीन की लीजडीड कराई। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव चटवाल ने बताया कि कंपनी के लैंड एग्रीमेंट में साइन हो गए थे।
विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार कैलाश चंद्र पंत के समक्ष 12 एकड़ जमीन की लीजडीड की प्रक्रिया आज पूरी कर ली गई। उन्होंने बताया कि पारले एग्रो की ओर से 200 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। दो माह के भीतर कंपनी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और सितंबर माह तक उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। कंपनी में एप्पी फिज और फ्रूटी आदि जूस उत्पादित होंगे। उन्होंने बताया कि सिडकुल फेज टू में उद्योगपतियों का आना जारी है।
विज्ञापन