{"_id":"621a803f5284a9091e735b96","slug":"rudrapur-won-the-match-rudrapur-news-hld4548905122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं की चैंपियन बनी रुद्रपुर कॉलेज की क्रिकेट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं की चैंपियन बनी रुद्रपुर कॉलेज की क्रिकेट टीम
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ रुद्रपुर डिग्री कॉलेज की विजेता टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रामनगर कॉलेज की टीम को छह विकेट से पराजित कर रुद्रपुर डिग्री कॉलेज की टीम चैंपियन बन गई। बारिश होने पर फाइनल मैच देरी से शुरू हुआ, इस वजह से मैच के ओवर घटाकर 15 कर दिए गए।
शनिवार को एसबीएस कॉलेज के मैदान में फाइनल मैच रुद्रपुर व रामनगर की टीमों के बीच खेला गया। रुद्रपुर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामनगर कॉलेज की टीम ने 15 ओवर में 79 रन बनाए। रोहित ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। रुद्रपुर के गेंदबाज राय सिंह और रोहित ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रुद्रपुर कॉलेज की टीम ने 12.3 ओवरों में चार विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रुद्रपुर के लिए पवन ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। रामनगर के गेंदबाज लोकेश ने दो विकट प्राप्त किए। विजेता टीम को अतिथियों ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहां पर डॉ. नागेंद्र शर्मा, धीरज हरबोला, सुधांशु पंत, लोकेश पांडेय, राजेश कुमार, ऋषिपाल भारती, भूपेश दुम्का, गौरव जोशी, नवनीत राय, सीबीएस पांडेय, मुस्कान खान, सतेन्द्र मिश्रा, राजेंद्र कुमार आदि थे।