फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Production in SIDCUL factories rises by 30%; demand increases

पेट्रोल-डीजल महंगा, एथेनॉल की डिमांड में उछाल: सिडकुल की फैक्टरियों में 30 फीसदी बढ़ा उत्पादन; बढ़ी डिमांड

Sun, 30 Aug 2026 11:57 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:57 AM IST
सार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच एथेनॉल की मांग में तेजी आई है। इसका सीधा असर पंतनगर सिडकुल की एथेनॉल इकाइयों पर दिख रहा है जहां उत्पादन करीब 30 फीसदी बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Production in SIDCUL factories rises by 30%; demand increases
रुद्रपुर में स्थित एकीकृत औद्योगिक आस्थान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये पार पहुंचते ही पंतनगर सिडकुल में बनने वाले एथेनॉल की डिमांड तेजी से बढ़ गई है। सिडकुल की तीन बड़ी कंपनियों में पिछले एक महीने में एथेनॉल उत्पादन 30 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है और फैक्टिरियां अब 24 घंटे शिफ्ट में चल रही हैं।

विज्ञापन

सिडकुल पंतनगर में इंडिया ग्लाइकॉल्स, जेवी एथेनॉल और ग्रीन फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड गन्ने के शीरे, मक्का और टूटे चावल से एथेनॉल बनाती हैं। पहले जहां रोजाना 1.5 लाख लीटर एथेनॉल का उत्पादन होता था, अब यह बढ़कर करीब दो लाख लीटर रोज पहुंच गया है। कंपनियों को इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और यूपी-हरियाणा की डिस्टिलरीज से बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं। सरकार ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

पेट्रोल महंगा होने पर सरकार तेल आयात कम करने के लिए एथेनॉल पर जोर दे रही है। इसी वजह से सिडकुल की कंपनियों को हर दिन चार से पांच टैंकर एथेनॉल की सप्लाई का ऑर्डर मिल रहा है जो पहले एक-दो टैंकर ही था। बाहरी राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब से भी डिमांड आने लगी है। इसका सीधा फायदा ऊधमसिंह नगर के किसानों को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल के दाम बढ़ते ही सरकार ने ब्लेंडिंग का कोटा बढ़ा दिया है। इससे हमारी फैक्टरियों में उत्पादन 30 प्रतिशत तक बढ़ा है। अगर यही स्थिति रही तो निवेश बढ़ेगा। - गजेंद्र सिंह, अध्यक्ष सिडकुल एसोसिएशन

एथेनॉल की डिमांड बढ़ना किसानों के लिए वरदान है। हमारी मक्का और गन्ने की फसल का सही दाम मिलेगा। सरकार को चाहिए कि सिडकुल में किसानों से सीधी खरीद केंद्र खोले ताकि बिचौलिए खत्म हों। - सलविंदर सिंह, किसान नेता, रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed