फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Prowess on display in tug-of-war; Warriors and Vajra Shakti clinch victory.

Udham Singh Nagar News: रस्साकशी में दिखा दमखम, वॉरियर्स और वज्र शक्ति ने खींचा जीत का सेहरा

Sun, 30 Aug 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Prowess on display in tug-of-war; Warriors and Vajra Shakti clinch victory.
रुद्रपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज का परिसर शुक्रवार को खिलाड़ियों के जोश और जुनून से गूंज उठा। टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरी ताकत झोंक दी। पुरुष वर्ग में वॉरियर्स और महिला वर्ग में वज्र शक्ति टीम ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया गया। प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष व आयोजन सचिव डॉ. रुचि शाह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में वॉरियर्स टीम ने शानदार तालमेल और दमखम के बूते पहला स्थान हासिल किया। एनसीसी टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

महिला वर्ग में वज्र शक्ति टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से जीत दर्ज की जबकि एनसीसी टीम दूसरे स्थान पर रही। मैदान में रस्सी पर जोर लगाते खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की तालियों ने माहौल को रोमांच से भर दिया। मुख्य रेफरी की भूमिका लोकेश पांडे ने निभाई। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. निलोफर अख्तर ने संचालन किया। इस दौरान कॉलेज के मेडलिस्ट खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, जूते और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां प्रो. आशा राणा, प्रो. कमला बोरा, प्रो. पूनम रौतेला, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. चारू ढोंडियाल, प्रो. नमिता कनियाल, प्रो. आरती शर्मा, प्रो. अपर्णा सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किच्छा डिग्री कॉलेज में हुईं इंडोर खेल प्रतियोगिताएं
किच्छा। डिग्री काॅलेज में वर्ष 2026 के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न इंडोर खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस खेल स्पर्धाएं प्रमुख रहीं। 41 छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी की।
बालक वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर के मयंक प्रथम व पंचम सेमेस्टर के ईश्वर दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बीए पंचम सेमेस्टर सेमेस्टर की छात्रा नेहा प्रथम व पंचम सेमेस्टर की ही रुचि दूसरे स्थान पर रहीं। कैरम प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रथम स्थान विवेक व द्वितीय स्थान पर मोहम्मद हसन रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा माही और द्वितीय स्थान पर निदा खान रहीं।

टेबल टेनिस में नेहा और रुचि के मध्य खेल ड्राॅ रहा। प्राध्यापक प्रोफेसर शैलजा जोशी, डाॅ. हर्षित तिवारी और डाॅ. मनीष पांडेय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इससे पूर्व खेलों का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह ने किया। संचालन क्रीड़ा प्रभारी डाॅ. उमराव सिंह ने किया। योग प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र डूंगराकोठी ने छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को योग का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed