{"_id":"6a93b8cdaa05f102e70a3acb","slug":"massive-fire-breaks-out-in-four-huts-in-bhagwanpur-belongings-reduced-to-ashes-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवानपुर में चार झोपड़ियों में लगी भीषण आग: सामान जलकर राख, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवानपुर में चार झोपड़ियों में लगी भीषण आग: सामान जलकर राख, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Sun, 30 Aug 2026 10:30 AM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:30 AM IST
सार
रुद्रपुर के भगवानपुर क्षेत्र में रविवार तड़के चार झोपड़ियों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मिनी हाईप्रेशर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
भगवानपुर में झोपड़ियों में लगी आग को मिनी हाईप्रेशर वाहन से बुझाती दमकल टीम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर के भगवानपुर में रविवार तड़के चार झोपड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में झोपड़ियों में रखा लगभग सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
फायर स्टेशन रुद्रपुर को सुबह 2:42 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद एक फायर टेंडर और मिनी हाईप्रेशर वाहन के साथ मौके के लिए रवाना हुए। टीम ने मिनी हाईप्रेशर से पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझाया। आग श्रीराम, केल्डिया लल्लन, भोला और संतोष की झोपड़ियों में लगी थी। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद वापसी की।