फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Princess landed on the ramp

रैंप पर उतरीं प्रिंसेस

Thu, 28 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 28 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Princess landed on the ramp

मिस कुमाऊं प्रिंसेस 2015 के लिए दूसरा आडिशन रुद्रपुर में हुआ। इसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने जोश के साथ रैंप पर कैटवाक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही पूरे आत्मविश्वास के साथ निर्णायक मंडल के सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के होटल शिखर होटल में 12 बजे से आडिशन होगा। यहां मौके पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

विज्ञापन

अमर उजाला, कृष्णा लेजर एंड कास्मेटिक सेंटर और होटल रायल विंडसर द्वारा आयोजित मिस कुमाऊं प्रिंसेस 2015 के लिए बुधवार को नैनीताल रोड स्थित द क्लब मेट्रोपोलिस में आडिशन हुआ। प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवाक कर अपना हुनर दिखाया। आडिशन में चंडीगढ़ से आए फ्लैश मीडिया के डायरेक्टर देव, अमित राजपाल, गणपति फैशन इंस्टीट्यूट से कविता नेगी, कृष्णा लेजर एंड कास्मेटिक सेंटर की डायरेक्टर डा. पवलीन खुराना सिंह, ज्वेलरी डिजाइनर, डायमंड स्पेशलिस्ट और फैशन कंसलटेंट श्रद्धा आनंद, रे फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी दमनप्रीत सिंह बतौर निर्णायक मौजूद थे। संचालन अमर उजाला रुपांतरण सदस्य भूमिका भंडारी अग्रवाल ने किया। इवेंट के मेकअप पार्टनर मेकओवर द ब्यूटी लॉज हल्द्वानी के एमडी हिमांशु, श्री सिद्धनाथ इंस्टीट्यूट आफ डिस्टेंस लर्निंग के डायरेक्टर पुष्कर सिंह कोश्यारी, डब्ल्यूएसजी इवेंट्स के नरेश कुमार, परवेश कुमार मौजूद थे। जेआई प्री स्कूल के प्रबंधक कौशल कुमार ने इवेंट मैनेज किया। हल्द्वानी डिजीटल सर्विस एक्सप्लोर म्यूजिक इलेक्ट्रानिक मीडिया पार्टनर है। जेआईई स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा सिंह का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed