फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news

गदरपुर में धनबल की हुई जीत - महाजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Political news
दिनेशपुर मे अपने आवास पर विचार विमर्श करते महाजन। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन ने कहा कि चुनाव में धन बल की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर भितरघात का आरोप लगाया। कहा कि समीक्षा बैठक में परिणाम पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रेमानंद महाजन शनिवार को अपने निवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव परिणाम पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में धन बल का जमकर प्रयोग हुआ। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के भितरघात का लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिला, जिसके चलते एक सामान्य व्यक्ति की हार हो गई। बंगाली वोटों का ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में होने पर उन्होंने कहा कि समाज ने स्वयं अपना नुकसान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने एक सामान्य व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया। कहा कि वे जनादेश का विनम्रता पूर्वक सम्मान करते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही गदरपुर सीट से विजयी प्रत्याशी अरविंद पांडे को बधाई भी दी। उनका कहना था कि रविवार को गदरपुर में होने वाली समीक्षा बैठक में चुनाव परिणाम पर फिर से मंथन किया जाएगा। वहां पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, चंदन सिंह नयाल, हरिपद मंडल, श्याम देउपा, अमर मंडल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed