{"_id":"62000d8466ef25751d42f441","slug":"political-news-rudrapur-news-hld4529786120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनम्रता से दायित्व निभाएं कार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनम्रता से दायित्व निभाएं कार्मिक
विज्ञापन
पंतनगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम युगल किशोर पंत।
- फोटो : RUDRAPUR
विधानसभा चुनाव को सफलापूर्वक संपन्न कराने के लिए जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में पीठासीन और मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर द्वितीय प्रशिक्षण दे रहे हैं। रविवार को डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत ने गांधी हाल पहुंचकर मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण का जायजा लिया।
डीएम पंत ने कहा कि इस बार कोविड-19 के चलते निर्वाचन प्रक्रिया में कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्ण पालन किया जाएगा। कोविड से सुरक्षा के लिए मतदान स्थलों पर पूरी व्यवस्था की जा रही है। पीठासीन अधिकारी डायरी का भली-भांति अध्ययन कर लें।
उन्होंने कार्मिको को पूरी विनम्रता और शालीनता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। कहा कि किसी भी नियम की विवेचना अपने विवेकानुसार कतई न करें, यदि किसी नियम या विषय पर कोई समस्या हो तो अपने उच्चाधिकारियों से सुझाव लें।
विज्ञापन
यहां मास्टर ट्रेनरों ने मतदान के लिए सामग्री प्राप्त करने के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।