फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   police drive against illegal wine, 3 arrest

कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं, तीन गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
police drive against illegal wine, 3 arrest
काशीपुर में कच्ची शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त - फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। नशे के विरुद्ध अभियान के तहत कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने रम्पुरा मालवा फार्म स्थित एक नाले के किनारे दबिश दी। वहां नाले के किनारे कच्ची शराब की 2 भट्ठियां मौके पर नष्ट कीं। शराब बना रहे कचनाल गाजी निवासी भीम सिंह बोरा, खरमासा निवासी अमरजीत सिंह उर्फ अमर व रम्पुरा निवासी समरजीत सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सुक्खा उर्फ टक्कू मौके से भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से कच्ची शराब बनाने के उपकरण ड्रम, पाइप बरामद किये। मौके पर करीब 5000 लीटर लाहन को पुलिस ने नष्ट कर दिया। किया गया। चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एवं आपदा और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कुन्डेश्वरी चौकी प्रभारी पंकज कुमार,एसआई पंकज महर, आरक्षी मनोज कुमार, बसन्त कैड़ा, संजय जलाल, अनिल मनराल आदि थे। उधर टाडा चौकी पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आवास विकास कालोनी निवासी राधे को अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा। उसके पास से 26 अद्धे बरामद हुए है। पुलिस ने राधे के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम व 188 269 ,270 ,336 आईपीसी व धारा 53 ख आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed