फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested.

नौ सूत्री मांगों के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
People protested.
रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
नौ सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे लोगों के खतौनी वितरण कार्य, दाखिल खारिज, निर्वाचन सम्बंधित कार्य, स्वामित्व योजना संबंधी कार्य, देवीय आपदा कार्य प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

कानूनगो संघ की जिला शाखा के पदाधिकारियों की ओर से मंगलवार से तहसीलों में दाखिल खारिज समेत अन्य कार्य बंद कर दिए गए है। जिलाध्यक्ष राकेश शाह ने कहा कि नायब तहसीलदार और सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर प्रोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित किया जाए, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन किया जाए, तहसील अभिलेखागार के लिए अनुसेवक की तैनाती की जाए, गोशवारा भत्ता दिया जाए, रिक्त पदों पर नियमावली के अनुसार शीघ्र तैनाती की जाए, भूलेख कंप्यूटर केंद्रों में नियमित कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

कहा कि लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। कोई कदम न उठाए जाने पर संघ अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल के लिए विवश हुआ। वहां जिला महामंत्री लवकेश कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, चंदपाल सिंह, हेमराज सिंह, मोहन सिंह, अकरम अली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर। रजिस्ट्रार कानूनगो के रिक्त पदों पर पदोन्नति सहित अन्य मांगों के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो का कार्य बहिष्कार मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा । रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के संरक्षक हेमराज चौहान ने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed