{"_id":"59f625824f1c1b86698b8541","slug":"opposition-to-demarcation-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांकन करने आई टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांकन करने आई टीम का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर के गांव बरहैनी में प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन देते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी के नजदीक कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि चयनित करने के विरोध में ग्रामीणों सड़कों पर उतर आए। उन्होंने भूमि का सीमांकन करने पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी और निकाय अधिकारियों का घेराव कर दिया। चयनित स्थान से दो किमी दूर प्लाट नंबर-59 के चयन पर ग्रामीण ने सहमति दे दी।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका बाजपुर, नगर पंचायत केलाखेड़ा और नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का कूड़ा डालने के लिए निकाय और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गांव बरहैनी में जंगलात के प्लाट संख्या-30 की दो हेक्टेयर भूमि चयनित की थी। रविवार को ग्रामीणों ने भाजपा नेता खीम सिंह दानू, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हंगामा कर चयनित भूमि का कड़ा विरोध किया। इस दौरान चयनित भूमि पर चूना डालकर सीमांकन करने पहुंचे निकाय और जंगलात अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हो गई। ग्रामीणों के तेवर देखकर निकाय और वन अधिकारियों ने दो किमी दूर जंगलात के प्लाट संख्या-59 का फिर से सर्वेक्षण किया, जिस पर ग्रामीण भी सहमत हो गए। वहां ईओ अशोक वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी मोहन चंद पंत, जसवंत सिंह, लाल सिंह, वीरेंद्र, सोरन सिंह, विपिन, कुलवंत सिंह, संदीप, राम सिंह, कोमल सैनी आदि थे।
विज्ञापन