फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one Man injured from HighTenttion line

हाइटेंशन की लाइन चपेट में आकर युवक झुलसा, गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
one Man injured from HighTenttion line
सितारगंज। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया। इस पर कंपनी प्रबंधन ने झुलसे कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को बघौरी मार्ग पर ऊर्जा निगम की दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बिजली पोल पर लाइन पृथक्करण का कार्य चल रहा था। इसी बीच मटिहा गांव निवासी सतनाम सिंह (24) पुत्र रंजीत सिंह पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। जैसे ही उसने लाइन को पृथक करने के लिए हाथ बढ़ाया तो वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसका हाथ, पेट व पीठ झुलस गई। वहां कार्य कर रहे राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत ही उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। सतनाम सिंह को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed