{"_id":"61df28c894074167fd11ea08","slug":"one-have-to-grant-permission-for-campaign-sitarganj-news-hld4507846136","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर झंडा लगाने की भी लेनी होगी अनुमति : आरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर झंडा लगाने की भी लेनी होगी अनुमति : आरओ
विज्ञापन
सितारगंज में विभिन्न दलों की बैठक में आदर्श आचार संहिता की जानकारी देते सितारगंज आरओ तुषार सैनी ?
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। सितारगंज और नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के चुनाव निर्वाचन अधिकारियों ने विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। आरओ एसडीएम तुषार सैनी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने पर भी आपदा अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई होगी। नानकमत्ता के आरओ विवेक राय ने बताया कि बिना अनुमति के प्रचार सामग्री बांटना या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर, बैनर लगाया तो आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आएगा। यहां तक कि अगर किसी के घर पर भी झंडे या कोई भी प्रचार सामग्री लगाई तो उसका अनुमति पत्र देना होगा।
बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन कराने के लिए विभिन्न दलों के लोगों की बैठक हुई। आरओ विवेक राय ने बताया कि क्षेत्र में उड़नदस्ता, सचल दल, वीडियो सर्विलांस टीम समेत चार दस्ते क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। बताया कि वाहनों पर प्रचार सामग्री लगाकर घूमने वाले वाहनों का खर्च प्रत्याशियों के खातों में जुड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी सुविधा एप के जरिये आवेदन कर सकते हैं। एप पर भी तत्काल अनुमति दी जाएगी।
बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाए। पांच से अधिक लोग एक साथ क्षेत्र में नहीं घूमेंगे। प्रत्याशी अपने साथ चार लोगों को ले जाकर घर घर संपर्क कर सकते हैं। इससे अधिक संख्या होने पर कार्रवाई होगी। बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर ही नहीं, किसी भी गोदाम, प्रतिष्ठान या घर में भी बाहरी लोग सिर्फ पांच ही जा सकते हैं। कोई भी जनसभा या नुक्कड़ सभा अभी नहीं हो सकती है। वहां विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, राजू नगदली, सपा जिला प्रमुख महासचिव सैय्यद मो. अली, कांग्रेस के नगर महामंत्री मुख्तार अंसारी, नरेंद्र सिंह बमराह, दीपक बड़ाल, सद्दाम मलिक, पूरन चौहान, बसपा के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, भीष्म नारायण, आप के नगराध्यक्ष ताबिर मलिक, गोविंद किर्तुनिया, हर्षवर्धन सिंह आदि थे।