फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More than half posts are vacant in the food lab

फूड लैब में आधे से ज्यादा पद खाली

Mon, 26 Jun 2017 12:14 AM IST
मोहम्मद अम्मार खान/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
मोहम्मद अम्मार खान/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 26 Jun 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
More than half posts are vacant in the food lab
फूड लैब - फोटो : अमर उजाला

राज्य की एकमात्र फूड लैब में आये दिन कोई न कोई समस्या रहती है। कभी फूड सैंपलिंग नहीं होने से तो कभी जांच रिपोर्ट नहीं आने से सुर्खियों में रहने वाली लैब में एक और कमी उजागर हुई है। लंबे समय से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जिस कारण एक कर्मचारी ने नौकरी भी छोड़ दी है। 

विज्ञापन


फूड लैब में कुल 45 पदों में से 20 पद पर ही कर्मचारी तैनात हैं, जबकि 25 पद खाली पड़े हुए हैं। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है की यह पद लैब की स्थापना के बाद से अब तक नहीं भरे जा सके हैं। फूल लैब 2010 में बनी थी, तब से ही लैब में 25 पद खाली पड़े हुए हैं। फूड सैंपलिंग की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन पदों पर सात साल के बाद भी नियुक्ति नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


खाली पदों के बावजूद लैब में फूड सैंपलिंग का कार्य किस तरह से परवान चढ़ रहा है यह समझ से परे है।  दस माह से वेतन नहीं आने से नाराज कुछ कर्मचारियों में से एक ने नौकरी छोड़ दी है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो उन्हें भी मजबूरन अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब में कर्मचारियों के वेतन की समस्या काफी पुरानी है। मैंने हाल ही में सीएमओ का पदभार संभाला है। लैब में स्थायी रुप से काम कर रहे 8 कर्मचारियों का वेतन रिलीज करा दिया है। संविदा कर्मचारियों का वेतन इस हफ्ते हर हाल में मिल जायेगा। खाली पदों की बात है तो यह आयोग की ओर से ही भरे जाते हैं इसमें हमारे हाथ में कुछ नहीं। आयोग परीक्षा कराने के बाद ही इन पदों को भरेगा। 
- डॉ. आरके पांडे, सीएमओ यूएसनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed