फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Menace of wild animals rises in Almora: Leopard trapped in Forest Department cage

अल्मोड़ा में बढ़ा वन्यजीवों का आतंक: वन विभाग के पिंजरे में फंसा एक तेंदुआ, दो अन्य की मौजूदगी से सहमे ग्रामीण

Sun, 30 Aug 2026 11:47 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:47 AM IST
सार

अल्मोड़ा से सटे माल गांव में रविवार को वन विभाग के लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। हैरानी की बात यह रही कि पिंजरे के पास दो अन्य तेंदुए काफी देर तक मंडराते रहे और ग्रामीणों की आहट मिलते ही जंगल की ओर भाग निकले।

विज्ञापन
Menace of wild animals rises in Almora: Leopard trapped in Forest Department cage
पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : वीडियोग्रैब

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में तेंदुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अल्मोड़ा शहर से सटी ग्राम सभा माल में रविवार को वन विभाग के लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पिंजरे में तेंदुए के फंसने के बाद उसके आसपास दो अन्य तेंदुए भी काफी देर तक बैठे रहे। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने और हलचल बढ़ने पर दोनों तेंदुए जंगल की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने भागते हुए तेंदुओं का वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, माल क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुओं की आवाजाही बनी हुई है। उनका कहना है कि गांव के आसपास एक नहीं, बल्कि कई तेंदुए सक्रिय हैं, जिससे लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुओं के बढ़ते आतंक को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर करीब दो सप्ताह पहले वन विभाग ने क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। रविवार को एक तेंदुआ उसमें फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। वहीं, क्षेत्र में दो अन्य तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में अब भी दहशत बनी हुई है।-राहुल अधिकारी, ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed