फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mandeep defeats Mansi.

बाजपुर की मनदीप ने वर्ल्ड चैंपियन मानसी को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mandeep defeats Mansi.
राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं मनदीप कौर। - फोटो : RUDRAPUR
राष्ट्रीय पैराबैडमिंटन चैंपियनशिप में बाजपुर की मनदीप कौर ने वर्ल्ड चैंपियन मानसी जोशी को सेमीफाइनल मुकाबले में 12-21, 21-15, 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि वह फाइनल मुकाबले में गुजरात की पारुल दलसुखभाई परमार से हार गईं। मनदीप को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

उड़ीसा के भुवनेश्वर में चौथी राष्ट्रीय पैराबैडमिंटन चैंपियनशिप का 24 से 26 दिसंबर तक आयोजन चल रहा है। राज्य से एसएल-3, एसएल-4, एसयू-5, व्हीलचेयर श्रेणी के कुल 28 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इंडियन पैराबैडमिंटन टीम के कोच गौरव खन्ना ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर ब्लॉक की खिलाड़ी मनदीप कौर ने वर्ल्ड चैंपियन मानसी जोशी को सेमीफाइनल मुकाबले में कड़ी शिकस्त दी। खन्ना ने बताया कि फाइनल मुकाबले में खेलते हुए मनदीप को चक्कर आने लग गए। इस वजह से वह फाइनल में गुजरात की पारुल दलसुखभाई परमार से हार गईं। इधर, मनदीप कौर ने बताया कि अभी वह बैडमिंटन की मिक्सड डबल इवेंट में भी प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed