फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Male and female candidate given best performance.

महिला व पुरुष जवानों ने जूडो में दिखाई प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Male and female candidate given best performance.
रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी में प्रतियोगिता में भिड़तीं खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
31 वीं वाहिनी पीएसी में तीन दिवसीय 20वीं प्रादेशिक जूडो कलस्टर प्रतियोगिता के तहत दूसरे दिन रविवार को
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वुशू (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता के 48 किलो वर्ग में अनिल कुमार प्रथम, 52 किलो वर्ग में पवन सिंह और 60 किलो वर्ग में कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 90 किलो वर्ग में लवींश कुंवर और 90 से अधिक किलो वर्ग पंकज कंडवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूडो (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता के 60 किलो वर्ग में विक्रम सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 66 किलो वर्ग में रवि कुमार, 73 किलो वर्ग में दीपक बालिया , 81 किलो वर्ग में कदीम खान और 100 से अधिक किलो वर्ग में देवेंद्र मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वुशू (महिला वर्ग) प्रतियोगिता के 45 किलो वर्ग में संगीता रानी, 48 किलो वर्ग में मीना गोस्वामी, 52 किलो वर्ग में पायल, 70 किलो वर्ग में संजू और 75 किलो वर्ग में नेहा बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूडो (महिला वर्ग) प्रतियोगिता के 48 किलो वर्ग में मीना गोस्वामी, 52 किलो वर्ग में पायल रावत और 78 किलो वर्ग में शालू और 78 प्लस किलो वर्ग स्नेहा तड़ियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहां पर सेनानायक ददन पाल, उप सेनानायक बिमल कुमार आचार्य, सहायक सेनानायक कमला बिष्ट, राजेन्द्र कोश्यारी, महेश कांडपाल, दीवान मेहता, मनीष शर्मा, दिनेश चंद्र उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed