फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard attacks woman near Gujjar Basti

Udham Singh Nagar News: गुर्जर बस्ती के पास तेंदुए ने महिला पर किया हमला

Tue, 27 Jan 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 27 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks woman near Gujjar Basti
वन गुर्जर बस्ती में जख्म के निशान के दिखाती महिला।- स्रोत- ग्रामीण।
खटीमा। बिरिया मझोला के पास वन गुर्जर बस्ती के निकट तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य है। वन विभाग के घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं।
विज्ञापन

मझोला-द्वितीय गांव के पास वन गुर्जर बस्ती निवासी जुलेखा पत्नी सुलेमान सोमवार दोपहर के समय अपने घर के कुछ दूर पर नाले के पास गई थी, तभी अचानक तेंदुए ने उस हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भागा। सूचना मिलने पर ग्रामीण और किलपुरा रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। महिला ने बताया कि तेंदुए ने उसके पैर में पर पंजा मारा। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालात सामान्य है। वन विभाग के मुताबिक, तेंदुए की गतिवधि पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। साथ ही ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से जंगल में न जाने को कहा गया है।
विज्ञापन


........
तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में
बाजपुर। बन्नाखेड़ा-भूड़ी मार्ग पर तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत बनी है। सड़क किनारे तेंदुए को बैठा देख कर रास्ते से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया गया कि सोमवार सुबह बन्नाखेड़ा-भूड़ी मार्ग से कार सहित अन्य वाहन गुजर रहे थे। तभी सड़क किनारे तेंदुए को देखकर लोग सहम गए। उन्होंने वाहनों के अंदर से तेंदुए की वीडियो बनाई। ग्रामीणों ने बताया इस मार्ग पर आए दिन तेंदुए दिखाई देता है। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी है। वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बन्नाखेड़ा रेंजर नवल किशोर कपिल ने बताया कि तेंदुए दिखाई देने की सूचना मिली है। जंगलात टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की है। लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed