फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khanan in Shantipuri and Bazpur

पोकलैंड मशीन से उपखनिज न निकालने के आश्वासन पर माने ट्रांसपोर्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Khanan in Shantipuri and Bazpur
शांतिपुरी के इमलीघाट में प्रदर्शन करते वाहन स्वामी। - फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। इमली घाट के वाहन स्वामियों ने गेट पर प्रदर्शन कर खनन पूर्व स्टोन क्रशरों से रेट निर्धारण करने की मांग की। वाहन स्वामियों ने एलान किया कि वह स्टोन क्रशरों में रेट निर्धारण होने के बाद ही खनन के लिए नदी में प्रवेश करेंगे। जिस पर सभी वाहन स्वामी एकमत दिखे। वाहन स्वामियों का आरोप है कि बगैर रेट निर्धारण के स्टोन मालिक खनिज स्टॉक करते हैं और बाद में मनमाने रेट देते हैं। जिसकी वजह से उन्हें हर बार भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

वाहन स्वामियों ने स्टोन क्रेशरों में बाहर से अवैध तरीके से उपखनिज भंडारण पर भी आपत्ति जताई। आरोप है कि वह गलत तरीकों से खनिज का भंडारण करते हैं। जिसका सीधा असर उपखनिज गेटों पर पंजीकृत वाहन स्वामियों पर पड़ता है। जिस पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस दौरान वाहन यूनियन अध्यक्ष कुंदन कोरंगा, जीवन गुसाई, दीपू पांडा, योगेश कोरंगा, हीरा सिंह रौतेला, नवीन जोशी, हेम शूंठा, गणेश जोशी, लालसिंह रावत, हयात सिंह, दरपान सिंह, विक्की गड़िया आदि थे।
विज्ञापन

पोकलैंड मशीन से उपखनिज नहीं निकालने के आश्वासन पर माने ट्रांसपोर्टर
बाजपुर। कोसी नदी क्षेत्र में पोकलैंड मशीनों से उपखनिज निकालने की अनुमति देने से नाराज मजदूूरों और ट्रांसपोर्टरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने अनुमति कर्ता विकास शर्मा से वार्ता की। उन्होंने पोकलैंड मशीन से उपखनिज नहीं निकालने का भरोसा दिया जिस पर मजदूरों और ट्रांसपोर्टरों ने प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को खनन कारोबार से जुड़े क्षेत्र के मजदूर और टांसपोर्टर कोसी नदी शीशम घाट के पास पहुंचे। उन्होंने पोकलैंड मशीन से उपखनिज निकालने की अनुमति देने का विरोध किया। मजदूरों ने कहा कि मशीन से उपखनिज निकाले जाने से उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने एसडीएम आरसी तिवारी से वार्ता की। उसके बाद अनुमति कर्ता विकास शर्मा ने मशीन से उपखनिज नहीं निकालने की गुजारिश की। इस पर अनुमति कर्ता विकास शर्मा ने मशीन से उपखनिज नहीं निकालने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed