फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   jcb break the encroachment in modi ground

मोदी मैदान के अतिक्रमण पर फिर गरजी जेसीबी

Mon, 11 Feb 2019 12:29 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 11 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
jcb break the encroachment in modi ground
मोदी मैदान में अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी।  - फोटो : amar ujala

मोदी मैदान के अतिक्रमण पर रविवार को एक बार फिर प्रशासन ने जेसीबी चलवाई। स्थानीय प्रशासन ने नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण और पुलिस फोर्स के साथ झोपड़ियों और पक्के निर्माण भी ध्वस्त किए। वहीं कार्रवाई का विरोध करने पर रोडवेज चालक समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


किच्छा बाईपास से सटे मोदी मैदान के एक छोर पर बसे कुछ अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए रविवार सुबह करीब 10 बजे टीम पहुंच गई थी। टीम के पहुंचने पर कुछ अतिक्रमणकारियों ने सामान हटाना शुरू किया लेकिन अतिक्रमणकारी रोडवेज चालक रूप सिंह हरि ने कार्रवाई का विरोध कर सामान बाहर नहीं निकाला।
विज्ञापन


एसडीएम युक्ता मिश्रा के कई बार समझाने पर भी वह नहीं माना। वहीं चालक और उसके परिवार के कुछ लोगों पर सिपाहियों ने अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने चालक रूप सिंह समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम ने दो जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे अभियान चलाकर 15 से 20 झोपड़ियों और पक्के निर्माण को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि मोदी मैदान में अतिक्रमण हटाने के दौरान भगवान हनुमान की मूर्ति को कोतवाली के मंदिर में रख दिया गया है। जल्द ही यहां पर पुलिस चौकी भी खोली जाएगी। टीम में सीओ हिमांशु साह, जिला विकास प्राधिकरण के एई आनंद राम, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी, सफाई नायक गौतम सिंह आदि थे।

झोपड़ी में रहने वाला निकला प्रॉपर्टी वाला  
रुद्रपुर। झोपड़ी को तोड़ने के दौरान एक अतिक्रमणकारी का दूसरी जगह पर तीन मंजिला घर, कार, खेती और अन्य संपत्ति होने की भी चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि खुफिया विभाग की सूचना पर यह अतिक्रमणकारी जिला प्रशासन के निशाने पर था। ऐसी भी चर्चा थी उसने रकम लेकर कुछ अन्य अतिक्रमणकारियों को भी वहां बसाया था। कई अतिक्रमणकारी 20 साल से रह रहे थे। 

---- 
ऊर्जा निगम भी सवालों के घेरे में  
रुद्रपुर। मोदी मैदान में अवैध रूप से बनाई गई कुछ झोपड़ियों में बिजली के कनेक्शन मिले हैं। ऐसे में ऊर्जा निगम भी सवालों के घेरे में आ गया है। आखिर अतिक्रमण कर बसे लोगों को विद्युत कनेक्शन कैसे मिल गए। लोगों ने आधार कार्ड और वोटर आईडी बना रखे हैं। कुछ लोगों के शहर में दूसरे स्थानों पर भी ठिकाने होने की चर्चा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed