फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ITS TIME TO INTROSPECT

कांग्रेस के बिखरे कुनबे को समेटने की जरूरत : प्रीतम

Sat, 06 Jan 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Sat, 06 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ITS TIME TO INTROSPECT
प्रीतम सिंह - फोटो : AmarUjala
 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के बिखरे कुनबे को एकजुट करने की जरूरत बताई। कहा कि विकट परिस्थितियों से जूझ रही पार्टी के उत्थान के लिए कार्यकर्ताओं को निजी हितों की तिलांजलि देनी होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय व लोकसभा चुनावों को अच्छे प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं के एकजुट होने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को मोहल्ला कटोराताल स्थित छावनी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि काशीपुर में कांग्रेस संगठन का बुरा हाल है। इसी कारण 35 वर्षों से कांग्रेस का कोई विधायक या चेयरमैन चुनाव नहीं जीत सका। यहां के सर्वमान्य नेता होने के कारण पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की यह जिम्मेदारी है कि वह सभी को साथ बैठाकर ऐसी रणनीति तैयार करें, जिससे आने वाले चुनावों में कांग्रेस को हार का मुंह न देखना पड़े। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव को लेकर अभी आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है, स्थिति स्पष्ट होने पर आम सहमति से प्रत्याशी का चयन कर एकजुट होकर उसे चुनाव जिताया जाए।
विज्ञापन


बैठक को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, जसपुर विधायक आदेश चौहान, शिवनंदन अग्रवाल, नारायण सिंह बिष्ट ने भी संबोधित किया। संचालन महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने किया। वहां पर मुकेश मेहरोत्रा, गुरमुख सिंह, विमला गुड़िया, आसिफ रजा, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, सुरेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, अरुण चौहान, शफीक अंसारी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, कमर आलम, जय सिंह, विनोद वात्सल्य, महेंद्र बेदी, राशिद फारूकी, जफर मुन्ना, अफसर अली, इंदु मान, अलका पाल, लता शर्मा आदि थे। इधर, प्रीतम सिंह ने बाजपुर में कांग्रेेसी नेता दर्शन लाल गोयल के भाई हंसराज गोयल की मौत पर घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरदा से मतभेदों को नकारा
काशीपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ अपने मतभेदों की अफवाह को एकदम निराधार बताया। कहा कि हरदा समूचे उत्तराखंड में कार्यक्रम कर पार्टी में जान फूंकने का काम कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं के संबोधन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ये मात्र संयोग ही है कि उनके और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम आगे-पीछे चल रहे हैं। लेकिन इसे मतभेद के नजरिए से देखा जाना गलत है। हरदा पूरी क्षमता के साथ पार्टी के हित में काम कर रहे हैं। गैरसैंण में स्थायी राजधानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मसला राज्य गठन के समय ही तय हो जाना चाहिए था। जनभावनाओं के मुताबिक कांग्रेस ने इसे लेकर बहुत सकारात्मक पहल की। वहां अवस्थापना सुविधाएं जुटाई। भाजपा के प्रचंड बहुमत की सरकार में आने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीन माह के भीतर राज्य में लोकायुक्त के गठन की बात कही थी। लेकिन अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लोकायुक्त के गठन को अब औचित्यहीन बता रहे हैं। कहा कि सरकार में आपसी सामंजस्य की कमी है। 


सात को निकाय चुनावों की तैयारी पर कांग्रेस बैठक करेगी
जसपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सात जनवरी को कुमाऊं मंडल के कांग्रेसी हल्द्वानी में जुटेंगे। प्रदेश के सभी निकाय अध्यक्षों का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा जाएगा। वार्डों में एक राय होने पर सभासद प्रत्याशी को कांग्रेस टिकट देगी। कांग्रेस टिकट के चयन को पर्यवेक्षक भेजा जाएगा।

शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यदि हरीश रावत सरकार ने खनन के गलत पट्टे किए थे तो अब सरकार उन पट्टों को क्यों बहाल कर रही है। ये सवाल प्रदेश की जनता सरकार से पूछेगी। सस्ता गल्ले का राशन बंद करके सरकार ने गरीब के मुंह से निवाला छीन लिया है। सितारगंज चीनी मिल की मरम्मत में दो करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। सरकार इसे भी बंद करने की योजना बना रही है। नौ महीने के कार्यकाल में सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कांग्रेस पार्टी जनविरोधी फैसलों के खिलाफ अब आंदोलन छेड़ेगी। वहां पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि कुमार सिंह, प्रमोद चौहान, गजेंद्र चौहान, मोहम्मद आरिफ, नौशाद, नईम अहमद, अतीकुर्ररहमान, सन्नी पधान, मुकेश पधान आदि थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed