{"_id":"63d43179c89983647368078b","slug":"indipendance-day-in-us-nagar-rudrapur-news-hld489662093-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है संविधान: गणेश जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है संविधान: गणेश जोशी
विज्ञापन
रुद्रपुर के एक स्कूल में झंडारोहण करते पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/किच्छा। जिले में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी, अर्धसरकारी स्कूलों, विभागों और अन्य संस्थानों में झंडारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को हुए मुख्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ध्वजारोहण कर लोगों को शपथ दिलाई। उन्होंने परेड की सलामी ली और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस दिन भारत को अपना संविधान, कानून मिला था और ब्रिटिश राज से पूरी तरह आजादी मिली। भारत का संविधान ही है जो नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है।
उन्होंने शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने झांकियां निकालीं। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान आतंकवाद के दौर में इस्तेमाल बख्तरबंद ट्रैक्टर भी झांकी में शामिल रहा। वहां जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में झंडारोहण कर डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
जिला न्यायालय में जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, विकास भवन में सीडीओ विशाल मिश्रा, नगर निगम और देवहोम्स सोसायटी में मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने न्यू संस्कार वैली स्कूल सहित अन्य स्कूलों में ध्वजारोहण किया। विधायक शिव अरोरा ने गांधी पार्क में ध्वजारोहण कर विधायक निधि से कराए गए सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया।
किच्छा के एसडीएम कार्यालय में कौस्तुभ मिश्रा, विधायक कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष दर्शन कुमार कोली, सीओ कार्यालय में ओमप्रकाश शर्मा, कोतवाली में धीरेंद्र कुमार, चीनी मिल में अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, कांग्रेस कार्यालय में बबलू चौधरी, सीएचसी में डॉ. एचके त्रिपाठी, गुरुनानक फ्लोर मिल में सुरेश कुमार ढींगड़ा, दिशा पब्लिक स्कूल में जसवीर सिंह, सिरौली के प्राथमिक विद्यालय में पूर्व ग्राम प्रधान सईदुलरहमान ने झंडारोहण किया। दिशा पब्लिक स्कूल किच्छा में अर्चना सिंह, प्रियंका मिश्रा, ज्योति अरोरा, ज्योति शर्मा, बुशरा, मुस्कान, कुसुम, शालिनी, रमनप्रीत आदि थे। नालंदा स्कूल में वाईडी भट्ट, डॉ. राहुल किशोर, स्नेहलता भट्ट, डॉ. मृदुला किशोर आदि थीं। दक्षिणी बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति में हरीश पंत, प्रताप सिंह धानक, प्रमोद कुमार, मिस्वाउदीन मलिक, विनोद पंत आदि थे।
धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
गदरपुर/शांतिपुरी/दिनेशपुर/गूलरभोज। नगर पालिका गदरपुर में पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, ईओ जगदीश चंद्रा, विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख पूनम रानी, बीडीओ शेखर जोशी, थाने में एसओ राजेश पांडेय, मंडी समिति में अध्यक्ष सुभाष गुंबर, पशु चिकित्सालय में डॉ. रविशंकर झा, नेहरू मार्केट में व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने ध्वजारोहण किया। पालिका के पर्यावरण मित्रों को वर्दी भी बांटी गई। जवाहरनगर, शांतिपुरी मेें बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। वहां डॉ. गणेश उपाध्याय, गिरीश कश्मीरा, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष डीडी उपाध्याय, कल्याण सिंह रौतेला, कैप्टन देवेंद्र कोरंगा, विनोद कोरंगा, प्रताप सिंह आदि रहे।
दिनेशपुर में नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष सीमा सरकार, सहकारी समिति में अध्यक्ष रोहित मंडल, थाना परिसर में एसओ अनिल उपाध्याय, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. मधुसूदन मिश्र, न्यू एरा पब्लिक स्कूल में रविंद्रपाल सिंह, किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल में सतेंद्र सिंह, विद्या सागर विद्या मंदिर में ममता हालदार, सुनील बैरागी, रेड रोज इंटर कॉलेज में हरिपद विश्वास, समाज उत्थान विद्या मंदिर में वीरेश सिंह, एसडी सुरेंद्र नाथ इंटर कॉलेज में सुभाष व्यापारी, किंग्स हाइट इंटरनेशनल स्कूल में आलमजीत सिंह, एमएसके एकेडमी में विजय सिंह, व्यापारियों ने तिराहे पर झंडारोहण किया। स्थानीय व्यापारियों ने नगर के 21 वरिष्ठ महिला और पुरुष नागरिकों को सम्मानित किया गया। वहां बाबूराम, लवेंद्र डोगरा, सभासद संजीव भटेजा, आनंद सिंह पानू, कुलदीप रघुवंशी, हरीश गिरी, ओपी डोगरा आदि थे।
गणतंत्र दिवस पर निकली प्रभात फेरियां, ध्वजारोहण
सितारगंज/नानकमत्ता। एसडीम कोर्ट में उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसील में तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद में चेयरमैन हरीश दुबे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी डॉ. अभिलाषा पांडेय, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, विकासखंड कार्यालय में बीडीओ प्रेम सिंह डसीला, पशु चिकित्सालय में डॉ. जितेंद्र कुमार, बीईओ कार्यालय में खंड शिक्षाधिकारी डीएस राजपूत, चीनी मिल में जीएम राजीव लोचन शर्मा, शैली स्कूल में सीएमडी राजेश शैली, एसएम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य एमसी जोशी, जीएस कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में गोपाल सिंह बिष्ट, स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक कमलजीत कौर, डॉ. सुशीला तिवारी महाविद्यालय एवं बीएड कॉलेज में नानकमत्ता के पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, होली सेपियंस स्कूल में प्रबंधक हेमंत बोरा, किडजी स्कूल में कोऑर्डिनेटर सरोज बोरा, मोहिंदर सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. हरमीत सिंह, होली चिल्ड्रन एकेडमी में प्रधानाचार्या रश्मि पंत, केवीएम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक बीडी भट्ट, गोल्डन हाईस्कूल में प्रबंधक बीसी जोशी, आजाद पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य इमरान खान, सरकड़ा के सेंट मैरी स्कूल में प्रधानाचार्या रोजिता बेदी ने झंडारोहण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
नानकमत्ता के नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, थाने में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, न्यू लाइट स्कूल में प्रबंधक मलूक सिंह खिंडा, खीमा जोशी मेमोरियल इंटर कॉलेज एवं केजीएम कॉन्वेंट में प्रबंधक कैलाश जोशी ने ध्वजारोहण किया। प्रभातफेरी में बोफोर्स तोप की आकृति आकर्षण का केंद्र बनी थी। प्रभात फेरी में विद्यार्थी छोलिया नृत्य करते चल रहे थे। वहां प्रधानाचार्य महेश जोशी, पियूष गुप्ता, धर्म सिंह बिष्ट, कल्याण सिंह आदि थे। परमानंद कांडपाल सरस्वती शिशु मंदिर में उमेश अग्रवाल, गोशन स्कूल में प्रबंधक सुरेश जोशी, पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरीश जोशी, श्री गुरुनानक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनिंदर सिंह गुलाटी, गुरुनानक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य तरसेम सिंह, श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज तपेड़ा में प्रधानाचार्य राम नारायण झा, प्राथमिक विद्यालय तपेड़ा में दयाशंकर शर्मा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डियूढ़ी में शहाबुद्दीन खान ने ध्वजारोहण किया।