फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Illegal storage of 3740 quintals of wheat found on the gulha patio

गल्ला आढ़त पर मिला 3740 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण

Mon, 28 Aug 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज। Updated Mon, 28 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Illegal storage of 3740 quintals of wheat found on the gulha patio
सितारगंज में बिज्टी रोड पर हनुमान गल्ला स्टोर के अभिलेखों की जांच करती अधिकारियों की टीम। - फोटो : amar ujala

शहर की एक गल्ला आढ़त पर अवैध रूप से खाद्यान्न के भंडारण की शिकायत पर राजस्व, मंडी, एसएमआई और यूपी भंडार निगम की टीम ने छापेमारी की। इससे गल्ला आढ़तियों में हड़कंप मच गया। टीम ने आढ़त के गोदाम में लगे स्टॉक की जांच की तो 3740 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण मिला। तहसीलदार ने बताया कि छापेमारी में मिली खामियों की रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी। 

विज्ञापन


  नगर के बिज्टी रोड पर हनुमान गल्ला स्टोर आढ़त पर तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ छापेमारी की। टीम ने आढ़त के गोदाम में लगे गेहूं का स्टॉक चेक किया और अभिलेखों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान गोदाम में 8159 कट्टों का भंडारण मिला। आढ़त स्वामी द्वारा स्टॉक के 8159 कट्टों में से 1913 कट्टों का ही रिकार्ड दिखाया गया। जिनका वजन करीब 1148 क्विंटल था। इसके अलावा 3740 क्विंटल वजन के 6246 कट्टे अतिरिक्त मिले। जिनका आढ़त स्वामी के पास कोई रिकार्ड ही अंकित नहीं किया गया था।
विज्ञापन


तहसीलदार ग्वाल ने बताया कि आढ़ती के गोदाम पर खाद्यान्न के अवैध भंडारण की शिकायत मिली थी। एसडीएम विनोद कुमार के आदेश पर छापामार कार्रवाई की गई। बताया कि छापेमारी के दौरान गोदाम में मिले गेहूं के अवैध भंडारण की रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी। टीम में मंडी सचिव आरपी शर्मा, एसएमआई रेवाधर, किशोर सिंह देव के अलावा उत्तर प्रदेश राज्य भंडार निगम के अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed