{"_id":"6858508a6783ef61210966c4","slug":"health-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-126266-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सर्जन और निश्चेतक नहीं होने से ऑपरेशन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सर्जन और निश्चेतक नहीं होने से ऑपरेशन ठप
Mon, 23 Jun 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की अव्यवस्था सरकार और स्वास्थ्य महकमे के दावों की हकीकत बयां कर रही है। जिले चार सामुदाियक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्जन और निश्चेतक के पद सृजित होने के बाद भी तैनाती नहीं है। इस वजह से इन अस्पतालोें में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ माना जाता है। ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले किच्छा, नानकमत्ता और जसपुर के सीएचसी में पद सृजित होने के बाद भी लंबे समय से जनरल सर्जन और निश्चेतक का पद रिक्त है।
बाजपुर सीएचसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक का पद खाली है। किच्छा, नानकमत्ता, जसपुर और बाजपुर के लोग की सर्जन और निश्चेतक की तैनाती की मांग पूरी नहीं हो पा रही है।