फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Guide should be issued for traders also.

व्यापारियों के लिए भी गाइडलाइन जारी करे सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Guide should be issued for traders also.
शहर के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अति आवश्यक सेवाओं के साथ ही अन्य दुकानें खोलने के लिए भी नई गाइड लाइन जारी करने का आग्रह किया है। व्यापारियों ने कहा कि कोविड कर्फ्यू के चलते व्यापारी दोहरी मार झेल रहे हैं। व्यापारियों पर बैंक का ब्याज, बिजली का बिल, दुकान के किराए का बोझ काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र भेजा। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे गिर रहा है। ऐसे में अब अति आवश्यक सेवाओं के साथ ही अन्य सभी व्यापारियों के लिए भी व्यापार करने की गाइड लाइन जारी कर दी जाए। एक महीने से अधिक समय से व्यापार बंद है।
विज्ञापन

इससे बच्चों की स्कूल फीस, घर का खर्च और कर्मचारियों का वेतन समेत अनेक खर्चों का बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई व्यापारी हैं, जो घर के मुखिया थे। कोरोना संक्रमण से उनकी मृत्यु हो गई है। ऐसे परिवारों के लिए कुछ अतिरिक्त नीति के साथ ही अन्य व्यापारियों के छह माह तक के बिजली, पानी के बिल माफ किए जाएं। वहां संगठन के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, प्राण ठक्कर, हरीश सुखीजा, बलजीत सिंह, रमेश जैन, सुरेश कुमार, किशन कनौजिया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed