{"_id":"6b493b6b0e6b48ad132ec30035f0df0c","slug":"four-huts-jlin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से चार झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से चार झोपड़ियां जलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रतनपुरा की नई आबादी में मंगलवार देर रात लगी अचानक आग से चार झोपड़ियां जल गईं, जबकि तीन जानवर झुलस गए। आग बुझाने के दौरान दो लोग गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
नई आबादी निवासी लाल देव की झोपड़ी में मंगलवार देर रात दो बजे अचानक आग लग गई, जिसने पड़ोसी महेंद्र सिंह की दो और मुनेश की एक झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में लाल देव की झोपड़ी में रखी सात हजार रुपये की नगदी, पंखा, साइकिल, बर्तन, महेंद्र सिंह की पांच हजार रुपये की नकदी, घरेलू सामान और एक जानवर जल गया। मुनेश की झोपड़ी में रखी पांच हजार रुपये की नकदी, घरेलू सामान और दो जानवर जल गए। आग बुझाने के प्रयास में मुनेश और लाल देव गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
अग्निकांड की सूचना मिलते ही भाजपा नेता राजेश कुमार, जिपं सदस्य रोशन लाल उर्फ टिंकू तोमर ने दो-दो हजार रुपये, कांग्रेसी नेता अकरम पहलवान ने एक हजार रुपये की सहायता दी। ग्राम प्रधान मंगल सिंह ने राशन भेंट किया। मौके पर पहुंचे पटवारी नरेंद्र कुमार ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तहसीलदार को पेश की। आरोप है कि बीते दिन ग्रामीणों ने कच्ची शराब का विरोध किया था, जिसे लेकर झोपड़ियों में आग लग गई है।
विज्ञापन