फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five gamblers in the hotel raided, with five and a half million rupees

होटल में छापा, साढ़े पांच लाख की रकम के साथ दबोचे पांच जुआरी

Mon, 28 Aug 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Five gamblers in the hotel raided, with five and a half million rupees
रुद्रपुर सिडकुल चौकी में पुलिस हिरासत में जुआरी - फोटो : amar ujala

दीपावली के त्योहार में भले ही दो महीने बाकी हैं, लेकिन शहर के पांच सितारा होटल में जुआरियों ने फड़ लगाकर अपनी दीपावली की शुरुआत कर ली है। सोमवार शाम सीओ ने पुलिस टीम के साथ होटल में छापा मारकर साढ़े पांच लाख की रकम के साथ पांच जुआरियों को धर दबोच। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को सोमवार शाम सूचना मिली कि नैनीताल रोड स्थित पांच सितारा होटल रेडशन ब्लू में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसएसपी ने सीओ स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में सिडकुल चौकी पुलिस को होटल में छापेमारी के निर्देश दिये। इस पर सीओ ने होटल के कमरा नंबर तीन में छापामारी की तो वहां पांच युवक फड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में लेकर उनके पास से पांच लाख चालीस हजार की रकम बरामद कर ली। पकड़े गए युवकों में गदरपुर के वार्ड नंबर पांच निवासी कमल कालरा, मनिहारी मार्केट निवासी रितेश कुमार उर्फ रिक्की, सिविल लाइन रुद्रपुर निवासी विकास अरोरा उर्फ विक्की, फाजलपुर महरौला निवासी संजय कुमार और रामेश्वरपुर लालपुर निवासी बलजीत सिंह हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विकास कुमार के नाम से सोमवार सुबह कमरा बुक कराया गया था। युवकों के पास से पुलिस ने ताश की दो गड्डियों के साथ ही आठ मोबाइल भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवकों से और पूछताछ करने के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। छापेमारी में एसओ पंतनगर संजय पाठक, सिडकुल चौकी प्रभारी नरेश पाल, इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ जोशी और मीडिया प्रभारी नवीन चंद्र भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed