फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers' protest postponed after uploading 6,000 quintals of paddy on the portal

Udham Singh Nagar News: छह हजार क्विंटल धान पोर्टल पर चढ़ने के बाद किसानों का धरना स्थगित

Fri, 02 Jan 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest postponed after uploading 6,000 quintals of paddy on the portal
काशीपुर। कड़ाके की ठंड के बीच तीन दिन से डटे किसानों का लगभग छह हजार क्विटंल धान पोर्टल पर चढ़ने के बाद देर रात धरना-प्रदर्शन स्थगित हो गया। बाकी धान पोर्टल पर चढ़ाने के संबंध में शुक्रवार को किसानों और राइस मिलर्स के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


क्रय-विक्रय सहकारी समिति कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े किसानों का धरना बीते सोमवार से चल रहा था। किसान धान को पोर्टल पर चढ़ाकर भुगतान की मांग कर रहे थे। किसानों का कहना था बीते अक्तूबर में तौल केंद्र पर तौले गए धान को अभी तक पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया है। इसके चलते किसानों का 20 से 25 हजार क्विंटल धान का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। इस समस्या को लेकर बीते मंगलवार रात से बुधवार दिनभर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने आंदोलनरत किसानों से वार्ता की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। बुधवार शाम रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर लता मिश्रा, एसएमओ दिनेश चंद्र, एडीओ सोसायटी संजय मयाल, समिति के लेखाकार राजकुमार सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। एसएमओ चंद्र ने बताया कि पोर्टल पर धान अपलोड करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी। इस कारण बुधवार रात ही किसानों के लगभग 8 हजार क्विंटल धान में से छह हजार क्विंटल धान को रात 12 बजे तक पोर्टल पर अपलोड किया गया। शेष धान बच गया, जिसके संबंध में किसानों व राइस मिलर्स से वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन





किसानों की राइस मिलर्स के साथ आज होगी बैठक
भाकियू युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि किसानों का अभी काफी धान पोर्टल पर अपलोड करने से रह गया है। इस संबंध में आरएमओ लता मिश्रा की मौजूदगी में शुक्रवार को किसानों व राइस मिलर्स के साथ बैठक होना तय हुई है। उन्होंने बताया रात लगभग डेढ़ बजे धरना स्थगित कर दिया गया था। यहां मनप्रीत सिंह, हरदेव सिंह हेरी, उदित शर्मा, अवनीश बेदी, प्रताप विर्क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


(राजीव कुमार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed