फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmer Protest and Locked Tahsil Gate In Bazpur

Udham Singh Nagar News: जानिये कहां, अपनी मांगों के लिए किसानों ने तहसील में जड़ दिया ताला

Tue, 17 Oct 2023 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmer Protest and Locked Tahsil Gate In Bazpur
बाजपुर तहसील गेट पर सभा करते किसान। संवाद
सरकार की ओर से जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


बाजपुर। 20 गांव की 5838 एकड़ जमीन के भूमिधरी अधिकारों की मांग को लेकर भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के 77वें दिन आक्रोशित किसान तहसील के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के तेवर देखते हुए पुलिस बल मुस्तैद किया गया।
एसडीएम आरसी तिवारी, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने शासन-प्रशासन की ओर से चल रही कार्रवाई बताते हुए तहसील का ताला खोलने का अनुरोध किया। इस पर किसानों ने दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर ताला खोल दिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह किसान, महिलाएं तहसील परिसर में एकत्र हुए। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि ढाई महीने से किसानों का आंदोलन चल रहा है। सीएम धामी के आश्वासन के बाद भी भूमि मामले का समाधान नहीं हुआ। सरकार अपने दिमाग से गलतफहमी को दूर कर दे। किसानों की जमीनों की तरफ किसी ने नजर की तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि किसान अपनी भूमि को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द नहीं चेती तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा तालाबंदी के दौरान तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तहसील में प्रवेश नहीं कर सके। वहीं कर्मचारी तहसील कार्यालय के ईर्द-गिर्द मंडराते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




आंदोलन में ये रहे मौजूद-

भाकियू मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा, जोरावर भुल्लर, बल्ली सिंह चीमा, निरंजनदास गोयल, रजनीत सिंह सोनू, हरमंदर सिंह बरार, सतनाम रंधावा, एनबी भट्ट, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, बिजेंदर डोगरा, गुरमीत सिंह पिंकू, प्रताप सिंह संधू आदि थे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed