फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fake Currency Case are Frequent in US Nagar

ऊधमसिंहनगर में पकड़ी जा चुकी हैं नकली करेंसी की खेप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fake Currency Case are Frequent in US Nagar
मिथिलेश सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। टनकपुर में नकली करेंसी के साथ पकड़े गए आरोपी का संबंध सितारगंज से जुड़ा होने की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिले में पूर्व में कई बार नकली करेंसी की खेप पकड़ी जा चुकी हैं। बीते मार्च में बाजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था। वर्ष 2015 से पुलिस लगातार नकली करेंसी का भंडाफोड़ कर रही है। जिला नेपाल और यूपी के सटा होने के चलते भारी मात्रा में नकली करेंसी पहुंच रही है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2005 में बिलासपुर और जगतपुरा निवासी तीन युवकों को 1.40 लाख की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया था। इनके साथ ही मूलरूप से पश्चिम बंगाल और हाल दिनेशपुर निवासी एक युवक को 80 हजार रुपये की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था। वर्ष 2016 में पुलिस ने पंतनगर में हजारों रुपये की नकली करेंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसी तरह 29 अगस्त 2016 को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने नकली करेंसी छापने वाली कंपनी का भंड़ाफोड़ किया था। मूलरूप से पीलीभीत निवासी विनोद मौर्या अपने साथी राजू मजूमदार के साथ ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान में नकली करेंसी बनाता था। इसी तरह वर्ष 2017 में पुलिस ने जसपुर में नकली करेंसी बनाने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 26 मार्च 2021 को बाजपुर पुलिस ने रामपुर (यूपी) निवासी दो युवकों को 100, 200 और 500 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने अपना नाम इंतेखाब अली निवासी ग्राम शराबा पोस्ट सैदनगर थाना टांडा बादली रामपुर और आलमगीर निवासी ग्राम मिर्जापुर पोस्ट महुआ घाट, थाना मिलक खानम जिला रामपुर बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई कानपुर पहुंच गई थी नकली करेंसी
रुद्रपुर। नकली करेंसी का बेहद चौंकाने वाला मामला 19 अप्रैल 2021 को सामने आ चुका है। रुद्रपुर के एक बैंक से नकली करेंसी की बड़ी खेप कानपुर के आरबीआई में पहुंच गई थी। अनुभाग निर्गम विभाग गोल मोहर भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी पार्क कानपुर के प्रबंधक सरोज कुमार प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि रुद्रपुर के एक बैंक से पहुंची नोटों की बड़ी खेप नकली थी। इस मामले की विवेचना अभी जारी है।

नकली करेंसी के मामले को लेकर एसओजी और थानों को अलर्ट किया गया है। यह जानकारी आ रही है कि नकली करेंसी का प्रयोग सबसे अधिक जुए में किया जा रहा है। पूर्व में भी जिले में नकली करेंसी के मामले पकड़े जा चुके हैं। - मिथिलेश सिंह, एसपी क्राइम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed