फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education.

शिक्षकों की तैनाती न होने से शिक्षण कार्य हो रहा है प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Education.
खटीमा। बीआरपी एवं सीआरपी पदों पर शिक्षकों की तैनाती न होने से प्रदेश में शिक्षण कार्य प्रभावित चल रहा है। खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय खटीमा में सीआरपी एवं बीआरपी का कार्य कुछ विद्यालयों के शिक्षक शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद करते हैैं।
विज्ञापन

सीआरपी के रिक्त सात पदों का कार्य एक विद्यालय के हेड मास्टर के जिम्मे है जो स्कूल की छुट्टी के बाद अपने स्टाफ के साथ सीआरपी का कार्य करते हैं। बीआरपी में एक पद रिक्त है। इसका दायित्व प्राथमिक विद्यालय उईन के एक शिक्षक पर निर्भर है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय उईन को एक शिक्षिका चला रही हैं। विद्यालय में शिक्षक की कमी से प्रभावित चल रहे पठन-पाठन से स्कूल बंद होने के कगार पर है। प्राथमिक विद्यालय में दलित समाज के बच्चे पढ़ते हैं। प्रदेश में सीआरपी व बीआरपी के 994 पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आउट सोर्सिंग से इन पदों को भरने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल से रिक्त है बीईओ का पद
खटीमा। खंड शिक्षाधिकारी खटीमा का पद पिछले छह साल से रिक्त चल रहा है। इस पद पर डिप्टी बीइओ ने कार्यभार चलाया। वर्तमान में भी खंड शिक्षाधिकारी खटीमा का कार्यभार बीइओ सितारगंज को दिया गया है।
विधायक राणा के गांव के स्कूल में पढ़ते हैं पांच बच्चे
खटीमा। विधायक गोपाल सिंह राणा की बनकटिया ग्रामसभा के ग्राम उईन में चलने वाले प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों पांच बच्चे पढ़ते हैं। ग्राम प्रधान नितिन सिंह राणा ने बताया कि यहां दो शिक्षक थे। एक शिक्षक की ड्यूटी बीआरपी में लगी है। दूसरी शिक्षिका किच्छा से आकर बच्चों को पढ़ाती हैं। विधायक राणा ने राजकीय विद्यालय की सुध लेने का आश्वासन दिया है।

सीआरपी, बीआरपी के रिक्त पदों को भरने का मामला प्रदेश सरकार का है। इस पर कार्रवाई चल रही है। विधायक गोपाल सिंह राणा के ग्राम उईन के प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षक हैं। किसी भी शिक्षक को कहीं नहीं भेजा है। इसका संज्ञान लिया जाएगा। लगभग आठ साल से रिक्त चल रहे खंड शिक्षाधिकारी के पद पर शीघ्र ही किसी को भेजा जाएगा।
- रमेश चंद आर्य, मुख्य शिक्षाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed