फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Due to the payment of sugarcane farmers' outstanding payment,

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को विस सत्र शुरू होते ही करूंगा उपवास 

Wed, 16 Jan 2019 12:15 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 16 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Due to the payment of sugarcane farmers' outstanding payment,
सितारगंज में पीड़ित व्यापारियों की समस्या सुनते पूर्व सीएम हरीश रावत। - फोटो : amar ujala
पूर्व सीएम हरीश रावत ने बिना निर्धारित मानकों के हटाए जा रहे अतिक्रमणों को गलत बताया। उन्होंने करोड़ों रुपये रिलीज करने के बावजूद चीनी मिलों पर बकाया और गन्ना किसानों के लंबित भुगतान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने गन्ना किसानों के भुगतान के लिए विधानसभा सत्र शुरू होते ही उपवास पर बैठने का एलान किया। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर हरदा ने कहा कि उत्तराखंड की पांच सीटों पर कहीं से भी चुनाव लड़ने के अलावा वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा एवं पालिकाध्यक्ष सोनी राणा के आवास पर मंगलवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम ने अपने ही अंदाज में कहा कि मोदी सरकार ने तीन गंभीर पाप किए हैं, जिनमें साढ़े चार साल के कार्यकाल में 25 लाख पद मृत घोषित किए गए। यह संख्या भी राज्य सरकारों को मिलाकर तीन करोड़ पार कर रही है। दूसरा पाप नोटबंदी और तीसरा जीएसटी लागू कर एक करोड़ हाथों से काम छीनने का कार्य मोदी सरकार ने किया। हरदा ने विकास कार्यों में 27 प्रतिशत गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासनिक खर्च बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1992 और 2010 में सवर्णों को आरक्षण संबंधी कानून लाया गया था लेकिन कोर्ट ने उसे रद्द कर दिया था। इस दौरान हेमेश खर्कवाल, प्रयाग भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष बाबी राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, प्रकाश तिवारी, खजान पांडे, मनमोहन सिंह सुहेल, बलविंदर सिंह ढिल्लो, तरुण ठाकुर, महेंद्र ठाकुर आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed