फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dm ispected the vaccination center.

डीएम ने टीकाकरण केंद्र की सुविधाओं का लिया जायजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dm ispected the vaccination center.
डीएम रंजना राजगुरू ने बुधवार को राधा स्वामी सत्संग भवन में संचालित टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने टीकाकरण कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही वैक्सीन लगाई जाए। डीएम ने केंद्र पर वैक्सीन लगवा चुके लोगों से 30 मिनट विश्राम करने के बाद ही घर जाने को कहा। डीएम ने राधा स्वामी सत्संग भवन में संचालित रसोई का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

रसोई के प्रभारी चरणजीत कामरा और गुरुचरण ने डीएम को अवगत कराया कि रोजाना करीब एक हजार से अधिक भोजन के पैकेट कोविड केयर सेंटरों को दिए जा रहे हैं।
राधा स्वामी सत्संग भवन के एरिया सेक्रेटरी हरीश सेतिया ने डीएम को बताया कि एक अप्रैल से अब तक 15 हजार से अधिक लोगों को केंद्र पर वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, सीडीओ हिमांशु खुराना, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, भारत भूषण चुघ, राधास्वामी सत्संग के सेवादार राजेंद्र गिरधर, सतीश अरोरा, रवि वर्मापूजा चावला, अंकित अरोरा, संजीव गांधी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed