फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand For Grade Pay by Police Staff

ग्रेड पे को लेकर सिपाहियों में दिखा रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand For Grade Pay by Police Staff
रुद्रपुर पुलिस लाइन में एकत्र जवान। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तराखंड में पहले बैच के सिपाहियों को 4600 रुपये का वेतनमान नहीं मिलने पर सिपाहियों में शुक्रवार को एक बार फिर रोष झलका। पुलिस लाइन में एकत्र सिपाहियों ने इसे लेकर विरोध जताया, लेकिन बाद में एसएसपी के आश्वासन पर सिपाही शांत हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रुद्रपुर पुलिस लाइन में एकत्र सिपाहियों का कहना था कि उनको 20 साल की सेवाओं के बावजूद 4600 रुपये वेतनमान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, जबकि सिपाही दिन रात ड्यूटी करते हैं। इसके बावजूद उनके प्रति सहानुभूति नहीं बरती जा रही। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के मैदान में सांकेतिक धरना भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों के विरोध की सूचना पर एसएसपी डीएस कुंवर पहुंच गए। उन्हेें देखकर पुलिसकर्मी धरने से उठ गए। इधर, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के धरना देने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वेतनमान का मामला शासन स्तर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed