फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dabish For Aresting

साजिशकर्ताओं और शूटरों की गिरफ्तारी के लिए मुंबई, राजस्थान में दबिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dabish For Aresting
रुद्रपुर। टायर कारोबारी की दुकान में फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फरार साजिशकर्ताओं और शूटरों की तलाश में पुलिस ने मुंबई और राजस्थान में दबिश दी। शक के आधार पर पुलिस ने राजस्थान में कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वारदात में शामिल शूटरों के राजस्थान की अजमेर जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई के करीबियों से संपर्क होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 29 दिसंबर को गल्ला मंडी में स्थित निरमनजीत सिंह विर्क की दुकान में अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ छह राउंड फायर झोंक दिए थे। बीते बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर जसवीर सिंह उर्फ जस्सी निवासी अर्जुनपुर और गौरव उर्फ गोलू निवासी घासमंडी को जेल भेज दिया था। मुख्य साजिशकर्ता सहजदीप उर्फ गुल्लू निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर और मनप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बहेड़ी (यूपी) समेत चार अज्ञात शूटर फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

एसओजी समेत पांच पुलिस टीमों ने शुक्रवार को रामपुर, बरेली और मुंबई के साथ ही राजस्थान में फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। एससपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि साजिशकर्ताओं और शूटरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। लॉरेंस विश्नोई के गुर्गों से शूटरों का संपर्क हो सकता है। पुलिस सभी कोणों पर काम कर रही है। बताया कि लॉरेंस के करीबियों के संपर्क में रहने वाले स्थानीय बदमाशों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा दुकान स्वामी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed