फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

दशमेश पिता के प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब में सजा भव्य धार्मिक दीवान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
नानकमत्ता साहिब में दशम पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर विद्युत झालरों की रोशन? - फोटो : SITARGANJ
सरबंसदानी शहीदे कमाल दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में नानकमत्ता साहिब पहुंचकर श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और गुरु महाराज से सुखशांति की अरदास की। दरबार साहिब में सजे धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कविसरी, कथावाचक और हजूरी रागी जत्थों ने संगत को गुरु की वाणी तथा इतिहास सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन

रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पंथ के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का रविवार को भोग पड़ा। खराब मौसम एवं लगातार हो रही वर्षा के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेक, पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर गुरु महाराज से सुख-शांति की अरदास की।
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब में सजे धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध स्वर्ण सिंह नेपाल के कविसरी जत्थे, कथावाचक शमशेर सिंह तथा नानकमत्ता साहिब के भाई संतोष सिंह, भाई सुखवंत सिंह के हजूरी रागी जत्थे ने संगत को गुरुओं की वाणी तथा इतिहास सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा परिसर को बिजली झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इससे पूर्व गुरुद्वारा सिंह सभा तथा स्त्री सत्संग सभा तपेड़ा की ओर से प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में तीन जनवरी से प्रारंभ नगर कीर्तन संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का भोर में फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नगर कीर्तन स्थगित कर दिया था। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई थी।

श्रद्धालुओं ने डेरा कारसेवा पहुंचकर डेरे के संतों से आशीर्वाद ग्रहण किया। वहां बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, रिसपाल सिंह, दारा सिंह, दिलबाग सिंह, मनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह आदि थे।

नानकमत्ता में दशम पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर विद्युत झालरों की रोशनी में श

नानकमत्ता में दशम पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर विद्युत झालरों की रोशनी में श- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता में प्रकाश पर्व पर सजे धार्मिक दीवान में संगत को निहाल करता स्वर्ण सिंह नेपाल का कविसर?

नानकमत्ता में प्रकाश पर्व पर सजे धार्मिक दीवान में संगत को निहाल करता स्वर्ण सिंह नेपाल का कविसर?- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता साहिब में फूलों से सजा श्री दरबार साहिब

नानकमत्ता साहिब में फूलों से सजा श्री दरबार साहिब- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed