{"_id":"60e9e9798ebc3ebb4a5abab8","slug":"cultural-gathering-in-gurudwara-nanakmatta-sitarganj-news-hld430733859","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि अमावस्या पर्व पर संगत ने ुरुद्वारा साहिब के दरबार में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनि अमावस्या पर्व पर संगत ने ुरुद्वारा साहिब के दरबार में टेका मत्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। शनि अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार साहिब में मत्था टेक सुख शांति की अरदास की। कीर्तन दरबार में हजूरी रागी जत्थे ने संगत को निहाल किया।
शनिवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए पवित्र पंजा साहिब पर झाड़ू नमक चढ़ाकर मत्था टेका और दुखों को दूर करने की विनती की। कोरोना संक्रमण के चलते तीन माह बाद अमावस्या पर गुरुद्वारा परिसर में काफी चहल-पहल दिखाई दी।
गुरुद्वारे के सेवादार संगत को सामाजिक दूरी तथा मास्क लगाने के लिए लगातार जागरूक कर रहे थे। दरबार साहिब में सजे कीर्तन दरबार में भाई दया सिंह के हजूरी रागी जत्थे ने संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा तथा धार्मिक डेरा कारसेवा में संगत के लिए अटूट लंगर बरता गया। श्रद्धालुओं ने डेरा कारसेवा पहुंचकर संत बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लिया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, कार्यवाहक महासचिव धन्ना सिंह, सदस्य परगट सिंह, महेंद्र सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लो, बलदेव सिंह, सुखवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
संगत के लिए लगाई छबील
नानकमत्ता। श्रद्धालुओं ने संगत के लिए ठंडी मीठी छबील लगाई। चिलचिलाती धूप तथा उमस के बीच ठंडा मीठा जल पाकर लोगों ने राहत महसूस की। वहां गुरनाम सिंह, मनोज सिंह मनी, धर्मेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमेज सिंह, अनूप सिंह, सुमित कुमार, गोपाल राणा आदि थे।