{"_id":"57152bbb4f1c1b5a788b4b54","slug":"the-gang-kidnapped-the-girl-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोती हुई लड़की का अपहरण कर गैंगरेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोती हुई लड़की का अपहरण कर गैंगरेप किया
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मकान की छत पर सो रही एक 16 वर्षीय लड़की का गांव के ही तीन युवकों ने अपहरण किया फिर एक मकान में रख कर सामूहिक दुराचार किया। आईटीआई पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है।
सोमवार को ग्राम परमानंदपुर निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि 16 अप्रैल की रात काफी गर्मी पड़ने से उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपनी पांच वर्षीय बहन के साथ मकान की छत पर सो रही थी।
विज्ञापन
रात लगभग डेढ़ बजे गांव के ही निवासी राशिद, मुख्तर और शरीफ उसकी बड़ी पुत्री का मुंह बंद कर किसी वाहन से अपहरण कर ले गए। छोटी पुत्री ने जब घटना की सूचना अपने परिजनों को दी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नही चला। अगले दिन 17 अप्रैल की देर शाम गांव के लोगों ने तीनों के साथ लड़की को ग्राम दभौरा में तालाब के पास देखा।
विज्ञापन
वह गांव के लोगों के साथ गए तो अपहरणकर्ता उनको आता देख लड़की को छोड़कर भाग गए। घटना की पुलिस को सूचना दी गई। लड़की ने पुलिस को बताया कि तीनों 16 अप्रैल की रात उसका अपहरण कर उसे जसपुर खुर्द में एक घर में ले गए वहीं तीनों ने उसको बंधक बनाकर रखा। डरा धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने उसके साथ दुराचार किया। गैंग रेप की सूचना पर पुलिस मेें खलबली मच गई। सीओ जीसी टम्टा के निर्देश पर आईटीआई थाना प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
एक को हिरासत में लिया
काशीपुर। सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गठित टीम के प्रमुख एसओ आईटीआई कमलेश भट्ट ने बताया कि टीम ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपी भी जल्दी ही पकड़े जाएंगे।
संदिग्ध माना जा रहा है अपहरण का मामला
काशीपुर। ग्राम परमानंदपुर से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ तीन व्यक्तियों द्वारा सामूहिक गैंग रेप की घटना को संदिग्ध बताया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का तीनों में से एक के साथ प्रेम-प्रसंग था और वह उनके साथ घूमने चैती मेले गई थी। वहां से तीनों युवक उसे एक घर ले गए। अगले दिन लड़की ने यह कहकर अपने घर जाने से इंकार कर दिया कि अब वह निकाह करने के बाद ही घर जाएगी। लेकिन उसका प्रेमी युवक निकाह के लिए तैयार नही हुआ। उस पर लड़की ने अपने घर जाकर सब कुछ सच बता दिया।