{"_id":"5eefc6021c8bf4145fb921281070eb6e","slug":"tanda-range-of-male-and-female-victims-chital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा रेंज में नर और मादा चीतल का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टांडा रेंज में नर और मादा चीतल का शिकार
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sat, 28 Mar 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा रेंज के प्लाट 28 में चीतल का शिकार कर रहे करीब छह शिकारियों से वन विभाग की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान वन विभाग और शिकारियों के बीच करीब आठ राउंड फायर भी हुए। मुठभेड़ के बाद शिकारी एक बाइक और बोरा मौके पर ही छोड़ फरार हो गए। बोरे में से वन विभाग की टीम को एक नर और एक मादा वयस्क चीतल के शव मिले। बाद में वन विभाग की टीम ने दोनों चीतल के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें दफना दिया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 3:45 बजे वन विभाग के दीवान सिंह रौतेला और बीट वाचर प्रेम सिंह टांडा रेंज, ढिमरी के प्लाट नंबर 28 में गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें जंगल में फायरिंग की आवाज सुनाई दी। फायरिंग की आवाज सुनकर वन दरोगा रौतेला और बीट वाचर मौके की ओर जाने लगे। रास्ते में उन्हें दो बाइकों की हेड लाइट जली हुई मिली। जब तक वन कर्मी मौके पर पहुंचते शिकारी तीन बाइकों से भागने का प्रयास करने लगे। इस पर वन दरोगा रौतेला ने शिकारियों पर फायर झोंक दिया। इसके जवाब में शिकारियों ने भी वन कर्मियों पर फायर झोंक दिए। इस दौरान वन विभाग ने जहां छह राउंड फायर किए, वहीं शिकारी टीम ने दो राउंड फायर कर बाइकों से फरार होने लगे। यह देख जब वन कर्मियों ने उनका पीछा किया तो शिकारी एक बाइक और बोरा मौके पर ही छोड़ फरार हो गए। बाद में वन कर्मियों ने बोरा खोला, तो उसमें से एक नर और मादा वयस्क चीतल का शव बरामद हुआ। इस पर टीम ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। बाद में टीम ने रुद्रपुर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर दोनों चीतलों के शवों को दफना दिया। इधर वन दरोगा दीवान सिंह रौतेला ने बताया कि अज्ञात छह शिकारियों के खिलाफ वन जंतु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन