{"_id":"5ac127d94f1c1ba8618b4e03","slug":"summon-to-16-farmers-in-debt-rigging","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण धांधली में 16 किसानों को समन जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऋण धांधली में 16 किसानों को समन जारी
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
cbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के ऋण धांधली मामले में सीबीआई की ओर से 16 किसानों को समन देकर चार अप्रैल को देहरादून की सीबीआई कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है, जिससे किसानों में खलबली मची है। किसानों की पैरवी कर रहे अधिवक्ता एहरार बेग के अनुसार किसानों की दायर रिट पर हाइकोर्ट ने सीबीआई को जमानत पर गंभीर रूप से निर्णय लेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि वर्ष 2014 में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से निवासी गांव बैंतखेड़ी के लच्छू सिंह, विनोद सिंह, शेर सिंह, दीदार सिंह, मंगल सिंह, श्यमा सिंह, गांव कनौरी निवासी अब्दुल रशीद, गांव लंकुरा निवासी सरदूल सिंह, गांव चंदनपुरा निवासी अमरीक सिंह, गांव मडैया हट्टू निवासी अंग्रेज सिंह, जंगीर सिंह, दर्शन सिंह, गांव कल्याणपुरी निवासी अजीत सिंह, गांव इटव्वा निवासी दर्शन सिंह, फौजा सिंह, गांव गजरौला निवासी देवेंद्र सिंह, गांव रम्पुराकाजी निवासी मंगल सिंह, सूच्चा सिंह, इरशाद सहित 19 किसानों ने करीब 3 करोड़ का ऋण लिया। ऋण दोराहा स्थित ट्रैक्टर विक्रेता केजीएन ट्रेडर्स के माध्यम से दिया गया था।
विज्ञापन
किसानों का आरोप था कि उन्होंने ऋण लिया ही नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर 31 मार्च 17 को बैंक के महाप्रबंधक पूरन चंद की ओर से तत्कालीन शाखा प्रबंधक राम अवतार दिनकर, दोराहा स्थित केजीएन ट्रेडर्स के प्रोपराइटर फुरकान को नामजद और अन्य के खिलाफ धारा 120बी, 420, 468, 471 आईपीसी, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सूत्र बताते हैं कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक रामअवतार दिनकर और तीन किसान पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। रविवार को सीबीआई टीम ने बाजपुर पहुंचकर 16 किसानों को समन रिसीव कराए हैं।
विज्ञापन