{"_id":"5a3813104f1c1bce6d8b4c69","slug":"notice-to-bank-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पेशकार से पूछताछ, 15 बैंकों को भेजे नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पेशकार से पूछताछ, 15 बैंकों को भेजे नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
एसआईटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने बाजपुर के पूर्व पेशकार से गहन पूछताछ कर आवश्यक दस्तावेज की जांच की। तहसील में मुआवजा लेने वाले काश्तकारों के बैंक खातों की डिटेल के लिए 15 बैंकों को नोटिस भेजे गए। एसआईटी ने बाजपुर तहसील के पांच काश्तकारों के बयान भी दर्ज किए।
घोटाले से संबंधित दस्तावेज का अध्ययन करने के बाद सोमवार को एसआईटी ने बाजपुर तहसील के पूर्व पेशकार भुवन प्रकाश तिवारी से पूछताछ की। भुवन से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एसआईटी जल्द ही कुछ और तहसील कर्मियों के साथ ही काश्तकारों से भी पूछताछ करेगी। तहसील में भूमि अधिग्रहण के नाम पर करोड़ों का मुआवजा गलत तरीके से लेने वाले काश्तकारों के बैंक खातों की डिटेल खंगालने की तैयारी भी की जा रही है। बैंक खातों की डिटेल के लिए एसआईटी ने करीब 15 बैंकों को नोटिस जारी किए हैं। खातों की डिटेल से खुलासा हो सकता है कि काश्तकारों ने मुआवजे की रकम ठिकाने लगाने के लिए किसके खाते में हस्तांतरित की।
इधर, एनएचएआई नजीबाबाद के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से पूछताछ के बाद अब एसआईटी एनएचएआई रुद्रपुर के अधिकारियों से पूछताछ करेगी।