{"_id":"f60878a7db4fa2c6c728861b900ef30c","slug":"notice-of-attachment-to-the-82-members-of-the-house-of-pandey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" विधायक पांडेय के घर की कुर्की को 82 का नोटिस जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक पांडेय के घर की कुर्की को 82 का नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में फरार विधायक गदरपुर अरविंद पांडेय के घर की कुर्की के लिए प्रयासरत पुलिस एक और कदम आगे बढ़ गई है।
विज्ञापन
सौंपे गए प्रार्थना पत्र के आधार पर न्यायालय ने 82 सीआरपीसी का नोटिस जारी कर दिया है। अब पुलिस विधायक के घर में नोटिस चस्पा कर आगे की कार्रवाई करेगी।
बीते दिनों पट्टे की जमीन के निर्णय से नाखुश गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय समेत अन्य लोगों ने नायब तहसीलदार से मारपीट कर दी थी। मामले में पुलिस ने विधायक समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
तब से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर उनकी धरपकड़ के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने सोमवार को विधायक के घर की कुर्की करने के लिए न्यायालय में 82 की कार्रवाई का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिसका फैसला सुनाते हुए मंगलवार को न्यायालय ने 82 सीआरपीसी का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बाजपुर सीओ और जांच अधिकारी राजीव मोहन ने बताया कि विधायक के खिलाफ 82 की कार्रवाई के लिए न्यायालय ने नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस को विधायक के आवास पर चस्पा कर दिया गया है। अब दी गई अवधि के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।