फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Incomplete information filled with eight thousand traders in the district

जिले के आठ हजार व्यापारियों ने भरी अधूरी जानकारियां

Fri, 22 Sep 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 22 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Incomplete information filled with eight thousand traders in the district
जीएसटी - फोटो : Amar Ujala

जिले में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में पंजीकरण करने वाले करीब आठ हजार व्यापारियों ने जानकारियां अधूरी भरी हैं। इसके चलते उनका जीएसटी में प्रवर्जन नहीं हो सका है। कर अधिकारी ऐसे व्यापारियों को फोन से संपर्क कर पूरी जानकारी भरने की सलाह दे रहे हैं। जीएसटी में पंजीकरण के लिए दी गई समय सीमा 30 सितंबर को खत्म हो रही है। इसके बाद भी पंजीकरण नहीं कराने वाले व्यापारी तय प्रावधान के तहत कार्रवाई की जद में आएंगे।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में करीब 20 हजार व्यापारी हैं। ज्यादातर व्यापारियों ने जीएसटी में पंजीकरण कर लिया है। लेकिन करीब आठ हजार व्यापारी ऐसे हैं, जिन्होंने पंजीकरण तो कर लिया है, लेकिन जीएसटी के लिए जरूरी सभी जानकारियां नहीं भरी हैं। इससे उनका पंजीकरण अधूरा माना गया है। राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त भुवन चंद्र पांडे ने बताया कि जिन व्यापारियों ने पंजीकरण कराने के बाद भी अधूरी जानकारी भरी है। 
विज्ञापन


उन्हें जीएसटी में जरूरी अन्य जानकारियां भरने को कहा जा रहा है। कर अधिकारी ऐसे व्यापारियों को फोन से संपर्क कर रहे हैं। यह कार्य 30 सितंबर तक किया जाएगा। बताया कि जीएसटी में पंजीकरण के लिए तीन महीने का समय 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। अपंजीकृत व्यापारी के खिलाफ निर्धारित प्रावधान के अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed