फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Including dumper arrested five crooks robbed

लूटा डंपर सहित पांच बदमाश गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Sun, 04 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

 पुलिस ने महीनेभर पहने चालक, क्लीनर को बंधकर बनाकर लूटे गए डंपर सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि गांव बन्नाखेड़ा निवासी सतविंदर सिंह का ड्राइवर पांच सितंबर को डंपर नंबर एनएल 02एल 8561 को लेकर बाबा नंद सिंह स्टोन क्रशर से लौट रहा था कि गांव इटव्वा के पास बदमाशों ने चालक, क्लीनर को बंधक बना लिया था।

विज्ञापन


बदमाश चालक, क्लीनर को यूपी नहटौर (बिजनौर) के पास फेंक कर डंपर को लूट ले गये थे। मामला दर्ज होने पर बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज डीपी सोलंकी ने घटना की जांच की। सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम रुद्रपुर काशीपुर हाइवे पर छोई मोड़ के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मलकीत सिंह निवासी रजदान अमृतसर पंजाब हाल निवासी संजय कालोनी, दलवीर सिंह रजदान अमृतसर पंजाब, सतनाम सिंह निवासी गांव बन्नाखेड़ा, विजेंद्र सिंह गांव लखनपुर, मंजीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव खंबारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उनके पास से लूटा गया डंपर भी बरामद हुआ। मलकीत सिंह के कब्जे से एक तमंचा,  कारतूस, सतनाम सिंह के पास एक तमंचा, कारतूस, विजेंद्र सिंह के पास एक चाकू भी मिला। धारा 392, 411, 120बी आईपीसी, शस्त्र अधिनियम के तहत उनका चालान किया गया है। मलकीत पर पहले भी एक मुकदमा है। पंजाब निवासी मलकीत, दलवीर सिंह का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डंपर लूटकांड का खुलासा करने पर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस टीम को 2500 रुपये, एएसपी कमलेश उपाध्याय ने 1500 रुपये का पुरस्कृत देने की घोषणा की है। टीम में एसआई डीवी सोलंकी, एसआई अशोक धनकड़, एसओजी प्रभारी प्रह्लाद सिंह, त्रिभुवन, श्रीनाथ, गोकुल टम्टा, चंदन सिंह, वीरेंद्र राणा, अब्दुल खालिद, नीरज पाल शामिल हैैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed