फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Encroachment will be removed from today

मौका खत्म, आज हो सकती है कार्रवाई 

Sat, 21 Apr 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 21 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from today
रुद्रपुर में चिन्हित अतिक्रमण पर लाल निशान लगाती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला

बाजार क्षेत्र में चिन्हित अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने लगातार चौथे दिन भी कार्रवाई करते हुए करीब 200 लाल निशान लगाए। बता दें कि प्रशासन ने 20 अप्रैल तक अतिक्रमणकारियों को मौका दिया था। शनिवार से अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा सकता है। शुक्रवार दिन भर ई-रिक्शा से अतिक्रमण हटाओ की मुनादी करवाई गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह संयुक्त टीम ने बाटा चौक के सामने लाल निशान लगाने शुरू किए। टीम ने बाटा चौक होते मुख्य बाजार, पुरानी इलाहाबाद बैंक गली और हरि मंदिर गली में कुछ छूटे हुए चिन्हित अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए। नापजोख के दौरान अधिकांश दुकानों के आगे 10 से 15 फीट का अतिक्रमण मिला। टीम में निगम के ईई दिनेश शर्मा, जिला विकास प्राधिकरण के जेई आरबी लाल, कर निरीक्षक भुवनचंद्र रेखाड़ी, मानचित्रकार राम सिंह, बरकत अली आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


नगर निगम ने ई-रिक्शा से मुनादी करवाकर बताया कि अब अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। उप नगर आयुक्त डीके तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। जबकि मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह बार-बार मीटिंग में व्यस्त होने की बात कहते हुए जवाब को टालते रहे। बता दें कि निगम ने बृहस्पतिवार को 160, बुधवार को 150 और मंगलवार को 125 जगहों पर लाल निशान लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर बाजार खुला, ग्राहकों ने की खरीदारी  
रुद्रपुर। अतिक्रमण के खिलाफ बाजार बंदी को लेकर बैकफुट पर आए व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार खोला। सुबह नौ बजे से बाजार में अधिकतर दुकानें खुल गई थीं। ग्राहकों की खरीदारी के कारण बाजार क्षेत्र में काफी चहल-पहल भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed