फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congressman sitting on the street potholes

सड़क पर बने गड्ढों में धरने पर बैठे कांग्रेसी

Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congressman sitting on the street potholes
गदरपुर में मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों में धरने में बैठे युकां नेता भुसरी एवं समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

मुख्य मार्ग की जर्जर हालत को सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस नेता सिद्धार्थ भुसरी ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ सड़क के गड्ढों में बैठकर धरना दिया। धरने को व्यापारियों ने भी समर्थन दिया। 

विज्ञापन


वहां से गुजर रहे किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने मौके से ही एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल से फोन पर भुसरी की वार्ता कराई और गड्ढों को भरवाने के लिए कहा। एसडीएम के आश्वासन पर भुसरी ने धरना समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन


इससे पूर्व धरना देने के दौरान भुसरी ने कहा कि जर्जर सड़क और सड़के दोनों ओर नाला निर्माण के चलते अकसर यहां जाम की स्थिति रहती है। प्रशासन से भारी वाहनों का रूट बदलने का आग्रह भी किया गया था, लेकिन इस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। सड़क पर धरने के चलते मुख्य बाजार में जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच देहरादून से लौट रहे किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने धरने पर बैठे भुसरी से धरने से उठने का अनुरोध किया। इस दौरान पालिका के ईओ हरिचरण सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय सुखीजा, संजीव अरोरा, मनोज गुम्बर, प्रतीक बजाज, अशोक भुसरी, अजय छाबड़ा, सुरेश ग्रोवर आदि थे। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed