फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   chauki incharge suspended on leaking the information

एसएसपी के छापे की सूचना लीक होने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Tue, 04 Apr 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन

रम्पुरा चौकी इंचार्ज भीम भास्कर आर्या को शराब की अवैध दुकान पर एसएसपी के छापे की सूचना लीक करना महंगा पड़ गया। एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में कोतवाल और सिपाहियों की भूमिका के जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को सूचना मिली थी कि रम्पुरा इलाके में अवैध शराब की बिक्री जोरशोर से हो रही है। वह सोमवार रात साढ़े दस सिविल ड्रेस में वहां छापा मारने पहुंच गए। उन्होंने दो दुकानों से 30-30 रुपये में कच्ची शराब के दो पाउच खरीदे। इसके बाद चौकी प्रभारी भीम भास्कर आर्या को फोन कर फोर्स लेकर आने को कहा।
विज्ञापन


10 मिनट बाद जब तक चौकी प्रभारी पहुंचते दोनों दुकानदार ताला डालकर भाग गए। यह देख एसएसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि सूचना कैसे लीक हो गई। चौकी इंचार्ज ने कह दिया कि उन्हें तो इसकी जानकारी तक नहीं है कि यहां शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। कप्तान ने चौकी इंचार्ज से कहा कि इसमें आपकी भी मिलीभगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चौकी इंजार्च के निलंबन के आदेश दे दिए। कप्तान ने कहा कि रम्पुरा चौकी कोतवाली क्षेत्र में आती है इसलिए कोतवाली एनएन पंत और सिपाहियों से जवाब तलब किया जाएगा। उनकी भूमिका की भी जांच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed