फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attack on the girl on testimony outside the court

गवाही देने पहुंची युवती पर कोर्ट के बाहर हमला

Wed, 13 Mar 2019 12:01 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 13 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Attack on the girl on testimony outside the court
fight

दुराचार के मामले में कोर्ट में गवाही देेने पहुंची युवती से उसके पूर्व प्रेमी और उसके परिजनों ने कोर्ट के बाहर मारपीट कर दी। युवती के शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। युवती ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।

विज्ञापन


पुलिस को सौंपी तहरीर में ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी युवती का कहना है कि 2015 में क्षेत्र के ही एक युवक से उसकी मुलाकात हुई और कुछ समय बाद ही दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इस दौरान प्रेमी ने जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


शादी की बात करने पर प्रेमी ने उसे छोड़ दिया और उस पर गर्भ गिराने का दबाव बनाया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया और लेकिन प्रेमी ने बच्ची उसकी होने से इंकार कर दिया। इस पर युवती ने अपना डीएन टेस्ट कराया, जिसमें बच्ची उसके प्रेमी की होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद प्रेमी को जेल की सजा हुई और कुछ समय बाद ही प्रेमी जेल से छूट भी गया। युवती के अनुसार अब प्रेमी उस पर कोर्ट से केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है और इसी के चलते उसे धमकी भी देता है। 


बीते सात मार्च को वह कोर्ट में गवाही देने पहुंची थी। आरोप है कि कोर्ट से लौटते समय प्रेमी ने अपने परिजनों के साथ उसे कोर्ट के बाहर पीट दिया और उसकी 11 माह की बेटी के गले पर चाकू रखकर उसे भी मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed