{"_id":"5a9061af4f1c1b05738b9263","slug":"an-accused-came-under-arrest-within-10-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे के भीतर ही गिरफ्त में आया एक आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 घंटे के भीतर ही गिरफ्त में आया एक आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलभट्टा पुलिस ने खैरा फार्म में हुए होमगार्ड के कंपनी कमांडर की हत्या का 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी के तीन साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने ढाई हजार रुपये और एएसपी ने डेढ़ हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम पुलभट्टा थाने में एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पूरन हत्याकांड के खुलासे के लिए फॉरेसिंक टीम, डॉग स्क्वायड, एसओजी और सीसीटीवी की मदद ली गई थी। कैमरे की फुटेज में दिखे लोगों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर हत्या में शामिल ताहिर निवासी दरऊ को गौला नदी के किनारे से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में ताहिर ने बताया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर ग्राम रतनपुरा और पटेरी से दो भैंस चोरी की थी। वे लोग भैंस लेकर सिरौली की ओर जा रहे थे कि दोपहरिया के खैरा फार्म के पास एक सरदार ने रोका और भैंसों के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी बीच सरदार ने एक साथी को पकड़ लिया था। सरदार ने जब उनको पहचाना तो पकड़े जाने के डर से उनके सीने पर गोली दाग दी और भैंसों को वहीं छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि आरोपी ने तीन साथियों के बारे में जानकारी दी है। इसके आधार पर उनकी धरपकड़ को दबिश दी जा रही है। टीम में पुलभट्टा थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी, एसआई कैलाश सिंह देव, जितेंद्र बिष्ट, चंद्र प्रकाश बवाड़ी, योगेश उपाध्याय, कमलेश चंद जोशी, नीरज बिष्ट, दीपक जोशी, अशोक फर्तयाल, इरशाद उल्ला, रविन्द्र सिंह लटवाल, प्रकाश शर्मा, देवेंद्र गौरव आदि थे।
पूरन सिंह के शरीर से निकले 90 छर्रे
किच्छा। एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि होमगार्ड के कमांडर पूरन सिंह के शरीर में एक्सरे के दौरान 90 छर्रे पाए गए हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि उन्हें तमंचे से एक से अधिक गोली मारी गई है।