फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   35 people including BJP leader Suresh Gangwar recorded statements

भाजपा नेता सुरेश गंगवार सहित 35 लोगों के बयान दर्ज

Thu, 05 Apr 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 05 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
35 people including BJP leader Suresh Gangwar recorded statements
एसएसपी आफिस में भाजपा नेता सुरेश गंगवार से पूछताछ करती एसआईटी। - फोटो : अमर उजाला

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने किच्छा तहसील के बरा-बरी गांव की जांच पड़ताल के लिए बुधवार को किच्छा के भाजपा नेता सुरेश गंगवार सहित 35 काश्तकारों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। 

विज्ञापन


पूछताछ में काश्तकारों ने एनएचएआई के तत्कालीन पीडी और एसएलओ पर भूमि अधिग्रहण के एवज में कमीशन मांगने का आरोप लगाया। जांच के लिए एसआईटी ने काश्तकारों से करीब 100 से अधिक दस्तावेज लिए हैं।  
विज्ञापन


किच्छा तहसील के बरा-बरी गांव में एसआईटी के सामने कुछ ऐसे मामले आए थे जिनमें काश्तकारों द्वारा सरकारी भूमि पर मुआवजा लेने की बात कही जा रही थी। जांच के लिए एसआईटी ने बुधवार को किच्छा के भाजपा नेता सुरेश गंगवार सहित 35 काश्तकारों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया। अपने साथ दस्तावेजों का पुलिंदा लेकर पहुंचे गंगवार से एसआईटी ने करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ की जिसमें एनएच-74 में आने वाले उन खसरों के बारे में पूछा गया जिनके मुआवजे पर रोक लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन खसरों की भी जानकारी ली गई जिन पर मुआवजा निर्धारित किया गया। पूछताछ में गंगवार ने उक्त खसरों की 1880 की खतौनी, नक्शे, 1991 में की गई चकबंदी की खतौनियां, 41, 45 और 52 के प्रारूप, रिजनल आफिसर एनएचएआई के आदेश और हाइकोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश की प्रतियां एसआईटी को दीं। 


पूछताछ में अधिकतर काश्तकारों ने एनएचएआई के तत्कालीन पीडी और एसएलओ पर उनकी भूमि का अधिग्रहण करने के एवज में 40 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप भी लगाया। काश्तकारों का कहना था कि कमीशन ना देने पर ही एसएलओ ने उनके खसरों को छोड़ दिया। जिसके बाद वह मामले को लेकर हाइकोर्ट पहुंचे। कोर्ट में मामला अब भी विचाराधीन है। अब एसआईटी उक्त दस्तावेजों की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed